भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया

Youth India Times
By -
0

बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो...ठोकेंगे
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा विधायक ने पुलिस वालों को रिश्वत लेकर गाड़ी छोड़ते हुए पकड़ा। इस पर वह भड़क गए। पुलिस अधिकारियों को फोन करके इन पुलिसकर्मियों की शिकायत की। कहा कि वर्दी का ख्याल रखें नहीं तो ठुकेंगे। पब्लिक ने भी विधायक की बातों का समर्थन किया। मामला कमलानगर थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक रोड का है। रविवार की दोपहर भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल इधर से निकल रहे थे। इसी समय यहां पर यातायात पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने विधायक की गाड़ी को भी रोक लिया। इस पर विधायक का पारा चढ़ गया। इसी समय लोगों ने बताया कि पुलिस सीट बेल्ट न लगाकर निकल रहे लोगों से वसूली कर रही है। कई अन्य लोगों ने भी यही बात कही। गाड़ी रोकने पर विधायक का पारा पहले से चढ़ा था, यह बात सुनते ही वह आग बबूला हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस अधिकारियों को फोन करके इस मामले से अवगत कराया। कहा कि इस जगह को वसूली का अड्डा बना दिया है। मेरे सामने पैसे ले रहे हैं। ठीक से काम करें। बस इनकी वर्दी का ख्याल है। नहीं तो गुंडई करेंगे तो...ठुकेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)