आजमगढ़: विवाद के बाद प्रधान को पुलिस लेकर आई थाने

Youth India Times
By -
0

विपक्षी सहित प्रधान संघ भी पहुंचा थाने, देर रात चली पंचायत
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकतगे के प्रधान और ग्रामीण के बीच का विवाद को लेकर दोनों पक्ष को पुलिस थाने लेकर आई। प्रधान को उठाने की सूचना पर प्रधान संघ के लोग भी थाने पहुंच कर न्याय की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष ने देर रात सुलह समझौता कराया तब जाकर मामला शांत हुआ।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकतगे प्रधान जितेंद्र राम और ग्रामीण आनंद कुमार के मध्य प्राथमिक विद्यालय की चहरदीवारी निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था जब ग्रामीण ने प्रधान को गाली गुप्ता देते जान से मारने के लिए दौड़ा लिया था। यह मामला उस समय तूल पकड़ लिया जब पुलिस ने प्रधान और ग्रामीण को लाकर थाना में बिठा दिया। प्रधान को लाकर थाने पर बिठाना प्रधानो को नागवार लगा। इस पर प्रधान संघ के अध्यक्ष अंगद यादव संगठन के लोगों को लेकर थाने पर पहुंच कर न्याय की मांग करने लगे और प्रधान को रिहाई भी मांग किये। इस प्रकार से चकतगे के प्रधान को उठाना और थाने पर लाकर बिठाना प्रधान का अपमान बता कर प्रधान को छोड़ने और विरोधी पक्ष पर कार्रवाई की मांग प्रधान संघ ने उठाई। इस सम्बन्ध में प्रधान संघ सठियांव अध्यक्ष अंगद यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान चकतगे जितेंद्र राम विद्यालय की चहरदीवारी निर्माण करा रहे थे। कार्य को रूकवाने के लिए ग्रामीण आनंद कुमार ने भद्दी भद्दी गालियां दी जिसके सम्बन्ध मे प्रधान ने प्रार्थनापत्र पूर्व दिया था। इस बाबत प्रधान को चौकी सठियांव पर बुलाया गया और वहां से थाने पर लाकर बिठा दिया गया। इससे प्रधानों के सम्मान को ठेस पहुंची है। प्रधान का उत्पीड़न हो रहा है। प्रधान संघ सठियांव के लोग आक्रोशित है। यदि न्याय नहीं मिला तो प्रधान संघ सठियांव चुप नहीं बैठेगा। उस समय थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बाहर भ्रमण पर थे। जब देर रात थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पहुंचे तो दोनों पक्ष की बात सुनकर सुलह-समझौता करा दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विरोध करने वालो में सठियांव विकास खण्ड के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष अंगद यादव, उपाध्यक्ष हाजी जमाल, राम अवध चौहान, जीवनाथ यादव, जितेन्द्र कुमार, राजेश यादव, ओजैफ, राशिद, सुबेदार, सुधाकर गिरी, दीपक , धर्मेन्द्र राजभर, सोनू यादव, अवधेश चौहान, राम प्रवेश, त्रिरपुरी , अशोक आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)