भाजपा नेत्री अश्लील वीडियो कांड में बड़ा एक्शन

Youth India Times
By -
0
आरोपी नेता पार्टी से किए गए बाहर
मेरठ। मेरठ में भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो बनाकर प्रचारित करने के मामले में भाजपा ने आरोपी पार्षद और कार्यकर्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया के निर्देश के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष ने 3 लोगों को पार्टी के कार्यों और सभी जिम्मेदारियों, पदों से मुक्त करने का आदेश जारी किया है। इसमें भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो बनाकर प्रचारित करने के मामले में शामिल रहे पार्षद रविंद्र, रविंद्र नागर का नाम भी शामिल है। वहीं इस प्रकरण से अलग पार्टी में गलत बयानबाजी के चलते ड ॉ. राजकुमार बजाज को भी गलत बयानबाजी के चलते पार्टी से निलंबित किया गया है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि डॉ. राजकुमार बजाज चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक और रविंद्र भइया पार्षद वार्ड 18 और रविंद्र नागर जाग्रति विहार मंडल से हैं। तीनों ही लोगों को पार्टी हाईकमान और क्षेत्रीय अध्यक्ष के आदेश के बाद पदमुक्त किया जा रहा है। तीनों ही अनुशासनहीनता के कारण सभी जिम्मेदारियों और पदों से मुक्त किए जा रहे हैं। अब पार्टी की गतिविधियों से इनका कोई सरोकार नहीं है। बता दें कि डॉ. राजकुमार बजाज चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक को गलत बयानबाजी के चलते पार्टी से निलंबित किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)