आजमगढ़ : एसपी ने 5 थानाध्यक्षों सहित 7 के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Youth India Times
By -
0
थानाध्यक्ष सिधारी रूपेश सिंह को भेजा गया क्राइम ब्रांच
राजेश कुमार सिंह को निरीक्षक अपराध थाना तहबरपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना पवई की मिली जिम्मेदारी
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस महकमे में फिर एक बदलाव करते हुए 5 थानाध्यक्षों सहित 7 लोगों को इधर से उधर कर दिया। एसपी द्वारा अभी 3 दिन पूर्व ही बड़े पैमाने पर महकमे में बदलाव किया गया था।
इसी क्रम में अभी तीन दिन पहले गंभीरपुर थानाध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाले नंद कुमार तिवारी का स्वाट टीम (एसओजी ) में स्थानांतरण, थानाध्यक्ष मेहनाजपुर स्वतंत्र कुमार सिंह का थानाध्यक्ष गंभीरपुर के रूप में स्थानांतरण हुआ, वहीं राजेश कुमार सिंह का निरीक्षक अपराध थाना तहबरपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना पवई, उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का पीआरओ से थानाध्यक्ष मेहनाजपुर, निरीक्षक विकास चंद्र पांडे का थानाध्यक्ष बरदह से थानाध्यक्ष सिधारी, उप निरीक्षक विनय कुमार दुबे का स्वाट टीम से थानाध्यक्ष बरदह, थानाध्यक्ष सिधारी रूपेश सिंह का क्राइम ब्रांच स्थानांतरण किया है। बता दें कि तीन दिन पहले भी पुलिस अधीक्षक ने कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)