आजमगढ़ : दुष्कर्म के मामले में आरोपित दो गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। कप्तानगंज एवं बिलरियागंज थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपित दो युवकों को शुक्रवार के दिन गिरफ्तार कर लिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने विगत 16 मई को शादी का झांसा देकर अपने साथ हुए दुष्कर्म तथा विरोध करने पर उसे तथा उसकी पुत्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता द्वारा आरोपित अंबेडकर नगर जिले के राजेसुलतानपुर थाना अंतर्गत गोपापुर मदेनियां ग्राम निवासी अमरजीत पुत्र झमई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने इस मामले में आरोपित अमरजीत को क्षेत्र के गोपलापुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में बिलरियागंज पुलिस ने किशोरवय लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के जैगहां चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लड़की के पिता ने बीते 13 जून को स्थानीय देवा बिंदवल ग्राम निवासी खुर्शीद अहमद पुत्र अतहर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)