आजमगढ़: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से व्यापारियों का हो रहा विकास-नितिन अग्रवाल

Youth India Times
By -
0

आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री ने व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए व्यापार संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का व्यापारी सम्मेलन रविवार को नगर के शारदा तिराहा स्थित एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसका शुभारंभ आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष, आजमगढ़ मंडल प्रभारी विजय सिंह बिन्नु, जिलाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने संयुक्त से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद संगठन के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए व्यापार संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
संगठन के व्यापारियों को संबोधित करते हुए आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहाकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से लगातार व्यापारियों का विकास हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में जिस तरह अपराधियों द्वारा व्यापारियों का शोषण होता था, आज योगी राज में व्यापारी खुलकर अपने कामकाज को आगे बढ़ा रहे है। सपा सरकार में आजमगढ़ की पहचान क्या थी सभी जानते है आज आजमगढ़ की पहचान संगीत विश्वविद्यालय के रूप में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में व्यापारियों से फिरौती जैसी अपराधिक घटनाए समाप्त हो चुकी है और अपराधियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहाकि छोटे, मझले, बडे किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आजमगढ़ मंडल प्रभारी विजय सिंह बिन्नु ने कहाकि संगठन के माध्यम से आजमगढ़ के व्यापारियों की आवाज सीधे शासन तक पहंुचाई जाएगी और व्यापारी वर्ग का हित हम सबकी प्राथमिकता है इसके लिए हम तरह से तत्पर रहेंगे। आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए जिलाध्यक्ष मंयक गुप्ता ने कहाकि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने काम करूंगा। संगठन की मजबूत ही मेरी प्राथमिकता है और प्रत्येक व्यापारियों की समस्याओं का निदान कराकर 2024 में पुनः कमल खिलाने काम आजमगढ़ से किया जाएगा। संचालन जिला महामंत्री डा शैलेन्द्र अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर अभिषेक जायसवाल दीनू, गोविन्द दुबे, गिरजानन्द चौरसिया, नगर अध्यक्ष विजय आंनद उर्फ दीपक राय, अजय चौरसिया, स्वतंत्र सिंह मुन्ना, बलराज सिंह, संतोष गोलवारा, प्रवीण सिंह, जितेन्द्र जायसवाल, दिनेश सिंह एडवोकेट, मिथिलेश, प्रदीप गुप्ता, मंकेश मिश्र, मनोज जायसवाल, अमन गर्ग, जगतपाल चौरसिया, अमित श्रीवास्तव, लालमन वर्मा, चन्दन सिंह, बलराम गुप्ता सहित भारी संख्या में व्यापारी वर्ग मौजूद रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)