आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में नदी के किनारे मिला युवक का शव
By -Youth India Times
Friday, June 16, 2023
0
बीती शाम घर से निकला था, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर बिषया गांव निवासी राजकुमार सरोज 36 वर्ष पुत्र बलिहारी की शुक्रवार की सुबह लगभग 7ः30 बजे गांव के बाहर मंगई नदी के किनारे शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक राजकुमार मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की शाम को लगभग 4ः00 बजे वह अपने घर से निकला। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन किए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह लगभग 7ः30 बजे गांव के बाहर मंगई नदी के किनारे एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर अगल बगल के लोग जब वहां पहुंचे तो उसकी पहचान राज कुमार सरोज पुत्र बलिहारी सरोज के रूप में हुई। मृतक पांच बच्चियों अंजलि, आरती, अंशिका, अंजू, सीता का पिता है। मृतक की पत्नी सोनी का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में गंभीरपुर पुलिस कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।