चुनाव प्रचार का चढ़ा ऐसा भूत

Youth India Times
By -
0

तिरंगा झंडा उताकर लगाया बसपा का झंडा, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार
शामली। शामली जनपद के जलालाबाद में कस्बे में मोबाइल टावर पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर बसपा का झंडा लगा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस दौड़ी और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ऊंचे सैलर के निकट एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, उस पर तिरंगा झंडा लगा हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक ने मोबाइल टावर के ऊपर चढ़कर पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को टावर से नीचे उतारा और उसके स्थान पर बसपा पार्टी का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो बनाकर किसी युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर थानाभवन पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही थानाभवन पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने तिरंगा झंडा उतारने के मामले में शमीम पुत्र अब्दुल और अयान पुत्र शकील को गिरफ्तार किया है। वहीं, तिरंगा झंडा उतारने और बसपा का झंडा लगाने को लेकर जलालाबाद में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया दो युवकों को हिरासत में लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)