आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी पूर्वांचल विश्वविद्यालय में

Youth India Times
By -
0

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने हेरिटेज गैलरी में लगवाईं ब्लैक पॉटरी की कलाकृतियां
आजमगढ़। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय की हेरिटेज गैलरी में आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद में बनने वाली ब्लैक पॉटरी को भी स्थान दिया गया है।

मंगलवार को विश्व विरासत दिवस के अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने हेरिटेज गैलरी के अवलोकन के दौरान निजामाबाद में निर्मित होने वाले मिट्टी की कलाकृतियों की भूरि- भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के कलाकारों द्वारा निर्मित की जाने वाली कलाकृतियां पूरे विश्व में देश का नाम रोशन कर रही है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की हेरिटेज गैलरी में निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी की कृतियों को प्रदर्शित किया गया है जिसमें फूलदान, स्टैंड प्लेट, कप प्लेट, गिलास, स्टैंड गिलास, बड़ी जाली लैम्प, गणेश जी और भगौना आदि उत्पाद है। इन कलाकृतियों के साथ ही बड़ी आकर्षक ढंग से भित्ति चित्र भी बनवाई गई है जिसमें निजामाबाद की संस्कृति को दिखाया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय एवं समन्वयक डॉ मनोज मिश्र ने कलाकृतियों की काफी प्रशंसा की है।
कल्चरल क्लब के नोडल अधिकारी डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास है कि पूर्वांचल की संस्कृति को युवा पीढ़ी से जोड़े रखे। इसी क्रम में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों की कलाकृतियों को हेरिटेज गैलरी में स्थान दिया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)