मऊ : चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य संपन्न

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-मुरली मनोहर पाण्डेय
मऊ. नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 के चुनाव के दृष्टिगत आज जिला मजिस्ट्रेट श्री अरुण कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर के समक्ष कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य संपन्न हुआ।

 प्रथम रेंडमाइजेशन के उपरांत पीठासीन अधिकारियों सहित अन्य कार्मिकों का चयन किया गया, जिनमें पीठासीन अधिकारी एवं चुनाव अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण तिथियों का भी चयन हुआ। नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु जनपद में कुल 607 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर चुनाव हेतु 4 कार्मिकों की ड्यूटी लगेगी, जिस हेतु 2428 कार्मिकों के सापेक्ष 3160 कार्मिकों का चयन किया गया है, जो कुल आवश्यकता का 130% है। प्रथम रेंडमाइजेशन के उपरांत द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य संपन्न किया जाएगा, जिसके माध्यम से पोलिंग पार्टियों एवं उनके प्रशिक्षण तिथियों का चयन होना है।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)