निकाय चुनाव से पहले टूटा सपा-रालोद गठबंधन

Youth India Times
By -
0


रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अखिलेश पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 में बना सपा, रालोद गठबंधन यूपी निकाय चुनाव से पहले टूट गया। गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर दरार आ गई है। सपा ने 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। रालोद अकेले दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। रालोद ने घोषणा की है कि आने वाले 2 दिनों में अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी होगी।
रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने बताया कि विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर जो भेदभाव रालोद के साथ हुआ उसे हमने बर्दाश्त कर लिया। लेकिन निकाय चुनाव में वो भेदभाव दोहराया जा रहा है। उसे नहीं सहेंगे। रालोद दूसरे चरण के चुनाव में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगा।
गठबंधन में दरार का कारण सपा द्वारा रालोद के हक वाली सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारना है। इसके बाद रालोद कार्यकर्ता भी भड़के हुए हैं। उन्होंने गठबंधन से स्पष्ट इंकार कर दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)