सांसद निरहुआ ने आकांक्षा दुबे प्रकरण में क्यों कहा ऐसा

Youth India Times
By -
0


मीडिया से बातचीत कर रहे थे Dinesh Lal yadav

वाराणसी। मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में रविवार को आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पहली बार मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आकांक्षा दुबे प्रकरण में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। पुलिस की जांच पूरी होने दीजिए। सांसद निरहुआ वाराणसी के हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित पोषण उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आकांक्षा दुबे काफी होनहार थीं। उनके निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री को एक बड़ी क्षति हुई है।
आकांक्षा दुबे प्रकरण में कहा कि अभी उस मामले में जांच चल रही है। जब तक यह बात सामने नहीं आ जाती की आकांक्षा ने ऐसा कदम क्यों उठाया या फिर आकांक्षा की मौत कैसे हुई, तब तक इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। पोषण उत्सव कार्यक्रम में मंच पर दिनेश लाल यादव निरहुआ के पहुंचते ही वहां मौजूद दर्शक जमकर ताली बजाने लगे। माइक हाथ में लेते ही दिनेश लाल यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आए। भोजपुरी गाना ’निरहुआ नाम बा...’ गाना शुरू किया तो दर्शक झूमने लगे। इस अलावा ’ए राजा हमके बनारस घुमाय दा...’ सहित अन्य गाने पर श्रोता खुद उत्साहित नजर आए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)