भाजपा में मेरे खिलाफ हो रही साजिश

Youth India Times
By -
0

कैबिनेट मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप
सपा नेता को पार्टी में लेने पर जताई नाराजगी
प्रयागराज। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को पूर्व सपा नेता रईस चंद्र शुक्ला के भाजपा ज्वाइन करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, जो मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा। उसे बिना हमसे कोई चर्चा किए पार्टी में शामिल कराया गया। ये बहुत ही गलत है। पार्टी में मेरे खिलाफ गहरी साजिश की जा रही है।
नंदी ने कहा, “सपा के प्रत्याशी के रूप में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़कर बुरी तरह से हारे रईस चन्द्र शुक्ला को भाजपा ज्वाइन कराना घोर अपमाजनक एवं आपत्तिजनक है। यह भाजपा की रीति-नीति एवं पार्टी की लोकतान्त्रिक मूल्यों में गहरी आस्था के सिद्धान्त के सर्वथा प्रतिकूल है। ये बेहद गंभीर प्रकरण है।"
नंदी ने कहा, "कुछ लोग पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं। वे अपनी हठधर्मिता से पार्टी को लगातार क्षति पहुंचा रहे हैं। उनके इस मनमाने रवैये की घोर निन्दा करता हूं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।" हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया है।
2022 के विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रईस चंद्र शुक्ला को प्रयागराज शहर दक्षिणी से अपना प्रत्याशी बनाया था। रईस उस समय भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी के सामने चुनाव लड़े थे।
रईस चंद्र को टिकट मिलने से सपाईयों में भी नाराजगी थी। सपाईयों ने रईस को भाजपा का एजेंट बताया था। रईस ​​​​​चंद्र वापस जाओ-वापस जाओ के नारे भी लगाए थे। इसका परिणाम यह हुआ था कि नंदी के सामने रईस चंद्र शुक्ला चुनाव हार गए थे।
काले रंग के कुर्ते में रईस चंद्र शुक्ला हैं। उन्होंने प्रयागराज में भाजपा कार्यालय पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में शनिवार को भाजपा ज्वाइन की।
भाजपा ने इस बार प्रयागराज से मंत्री नंदी की पत्नी अभिलाषा को मेयर का टिकट नहीं दिया। अभिलाषा लगातार दो बार प्रयागराज की महापौर रह चुकीं हैं। बीजेपी ने इस बार उनका टिकट काट कर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को मैदान में उतारा है।
इस तस्वीर में प्रयागराज की निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी अपने पति नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ हैं। अभिलाषा दो बार प्रयागराज की महापौर रह चुकी हैं।
इस तस्वीर में प्रयागराज की निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी अपने पति नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ हैं। अभिलाषा दो बार प्रयागराज की महापौर रह चुकी हैं।
अभिलाषा ने पहली बार निर्दलीय और दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर प्रयागराज से मेयर का चुनाव जीता था। पहले रिकॉर्ड था कि प्रयागराज में कभी बीजेपी मेयर का चुनाव नहीं जीत पाई थी। प्रयागराज सीट से दो बार कभी कोई नहीं जीता। इस दोनों रिकॉर्ड को अभिलाषा ने तोड़ा था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)