आजमगढ़ : सपा ने मार्टिनगंज नगर पंचायत से प्रत्याशी किया घोषित

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर और प्रदेश अध्यक्ष- नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से जनपद -आजमगढ़ के समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष- हवलदार यादव ने मार्टीनगंज नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती रेखा पत्नी अरविंद को प्रत्याशी घोषित किया है।
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष- हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए वीणा उठाया है। उन्होंने हमेशा पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, नौजवानों के हौसलों को हमेशा बुलंद करने का काम किया है उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहते हैं। परंतु यह सत्तासीन सरकार हमेशा दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, छात्र,नौजवान, किसान विरोधी है इनके शासनकाल में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है जनता इन्हें अब उखाड़कर फेंकने का काम करेगी। इस अवसर पर मार्टिनगंज के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष राम आसरे चौहान, अजीत कुमार राव, प्रदेश प्रवक्ता अशोक कुमार यादव, पूर्व प्रधान लालचंद राजभर, प्रमोद राजभर, भानु प्रताप यादव एडवोकेट, रणविजय उर्फ डब्बू राजभर, रिंकू राजभर, सोनू राजभर, विनोद राजभर,गौरव कुमार यादव रिंकू आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)