समाजवादी पार्टी ने 11 लोकसभा सीटों पर तय किया प्रभारी
By -Youth India Times
Saturday, April 08, 2023
0
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव के लिए सबसे ज्यादा फोकस बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर दिया है। इसी लक्ष्य के लिए लोकसभावार प्रभारी बनाने के क्रम में 11 लोकसभा सीटों पर प्रभारी तय कर दिए गए हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शुक्रवार को इसकी सूची जारी कर दी। इसके तहत धौरहरा में उन्होंने पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक आबिद रजा व राजेश यादव को प्रभारी बनाया है। सिद्धार्थनगर में उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय व वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह पटेल को शाहजहांपुर में भगवत शरण गंगवार व अर्चना वर्मा राजपूत को, महाराजगंज में अमरेंद्र निषाद को कुशीनगर में डा. मोहिसन, किसान सिंह सैंथवार व बंटी राव, आंवला में आबिद रजा व अगम मौर्या को देवरिया में कनक लता सिंह, अशोक सिंह कुशवाहा, फर्रुखाबाद में चंद्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू, नवल शाक्य, इरफानुल हक, हाथरस में रामलाल जी सुमन, अमर सिंह यादव को, गाजियाबाद में प्रमोद त्यागी व महेश आर्या व मथुरा में संजय लाठर व उदयवीर सिंह को प्रभारी बनाया गया है।