यूपी के पर्यटन मंत्री पर अखिलेश का बड़ा बयान

Youth India Times
By -
0

कहा- ’इनका कुछ नहीं पता, मैनपुरी में तो हमारा सहयोग किया
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया। अखिलेश ने कहा-’पर्यटन मंत्री कब दूसरों के साथ पर्यटन कर दें इसका किसी को पता नहीं है। मैनपुरी में तो उन्होंने सपा को जिताने में सहयोग किया।’ बुधवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने पर्यटन मंत्री को लेकर हुए एक सवाल पर यह बात कही। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह बात कहनी नहीं चाहिए थी लेकिन किसी ने गुस्सा दिला दिया तो बोल दिया। प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश योगी सरकार पर काफी हमलावर रहे। दरअसल, पिछले दिनों वह अमेठी में सारस और आरिफ नाम के एक शख्स के बीच दोस्ती की खबर पर वहां मिलने पहुंचे थे। अब वन विभाग ने सारस को आरिफ से ले लिया है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिलेश ने कहा- ’सरकार सारस छीन रही है तो मोर को दाना खिलाने वाले से मोर छीन लिया जाए। क्या अधिकारियों में हिम्मत है कि मोर जहां है वहां तक पहुंच सकें।’
उन्होंने कहा कि सारस को कैद कर लिया गया है। सरकार बताए कि सारस को कहां कैद किया है। आरिफ ने सारस से मित्रता की थी। उसकी सेवा की। वह चोटिल था। अब सारस छीन लिया गया क्योंकि मैं बधाई देने चला गया। क्या यही लोकतत्र है? प्रेस कांफ्रेंस में कई मुद्दों को लेकर अखिलेश ने योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार उन सबको प्रताड़ित कर रही है जो समाजवादी पार्टी के साथ हैं। हम भी अधिकारियों से कहेंगे कि जितना चाहे मन भर लो। उन्होंने कहा कि आजम खान के परिवार को भी इसीलिए परेशान किया जा रहा क्घ्योंकि वह सपा में हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)