विजय चौधरी उर्फ उस्मान एनकाउंटर में नया खुलासा

Youth India Times
By -
0

मीडिया के सामने आई पत्नी, कई मामलों से उठाया पर्दा
प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड मामले में सोमवार को एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी शिवानी का कहना है कि मेरे पति ने किसी की हत्या नहीं की। 24 फरवरी को भी पूरे दिन घर पर थे और एनकाउंटर की रात में भी घर पर उनके साथ रात भर रहे। उन्होंने किसी की हत्या नहीं की है। वह घूरपुर में गाड़ी चलाकर परिवार कार खर्च वहन करते थे। रातभर घर पर थे। जानबूझकर एनकाउंटर किया गया है। विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी शिवानी का कहना है कि उसे नहीं पता कि उनका नाम उस्मान कैसे पड़ा। उनके हाथ पर भी विजय नाम ही गोदा गया है। उनके धर्म परिवर्तन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि विजय चौधरी उर्फ उस्मान ने गांव की ही लड़की शिवानी पांडेय से प्रेम विवाह किया था। शिवानी के भाई ऋषि पांडेय ने इस मामले में बहन को भगा ले जाने का मुकदमा भी थाने में दर्ज कराया था। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार विजय चौधरी के खिलाफ थाने में कुल दो मुकदमे ही दर्ज हैं। पहला लड़की को भगा ले जाने का और दूसरा कोई एक मामला और भी दर्ज है। विजय का बड़ा भाई भी आपराधिक किस्म है। फिलहाल वह जेल में बंद है। विजय ने गांव की ही शिवानी पांडेय से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी 2021 में हुई थी। बताया जाता है कि दोनों को अभी कोई संतान नहीं थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)