होली पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने खोया आपा

Youth India Times
By -
0


दो भाइयों को मारी गोली, हालत गंभीर
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली के हुड़दंग में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने दो भाइयों को गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
ये घटना बीबी नगर थाना क्षेत्र के बहांपुर गांव का है। बुधवार को होली खेलकर घर लौट रहे दो ग्रामीणों को पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद उसके बेटे ने दोनों को गोली मार दी। आनन-फानन में दोनों युवकों को हायर मेडिकल सेंटर मेरठ ले जाया गया। वहीं, जब इस मामले की सूचना सीओ स्यान वंदना शर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार को मिली तो वे दोनों फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने इस मामले में बताया आरोपी को असलहा के साथ हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)