आजमगढ़ : तमसा में डूबने से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

Youth India Times
By -
0

बीती शाम की घटना, काफी खोजबीन के बाद मिला शव
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भीतरी गांव के पास नदी में बीती शाम एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों और पुलिस के काफी अथक प्रयास के बाद नदी से शव को बरामद किया गया। शव की पहचान किये जाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भीतरी गांव में बीती शाम करीब 6 बजे बकरी चरा रहे बालक ने एक व्यक्ति को नदी में डूबते हुए देखा। बालक शोर मचाते हुए गांव में जाकर लोगों को इस बावत जानकारी दिया। जब तक गांव के लोग आते तब तक उक्त व्यक्ति नदी में डूब गया। ग्रामीणों द्वारा नाव से उसकी खोज शुरू कर दी गयी। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस और ग्रामीणों ने नदी में जाल लगाकर शव की खोजबीन शुरू कर दी गयी। काफी देर बाद करीब 8 बजे नदी से शव को बरामद कर लिया गया। शव के पहचान का काफी प्रयास किया गया लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष प्रतीत हो रही है और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)