आजमगढ़ : दहेज हत्यारोपी सास-ससुर गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। रानी की सराय पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के महमूदपुर गांव में दबिश देकर दहेज हत्या के मामले में आरोपित मृतका के सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते हैं कि मेंहनगर क्षेत्र के पवनी कला ग्राम निवासी अनीता की शाम विगत 22 अप्रैल 2016 को रानी की सराय क्षेत्र में महमूदपुर गांव निवासी सोनू प्रजापति पुत्र टनकू के साथ हुई थी। मायका पक्ष के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता अनीता पर दहेज की मांग को लेकर दबाव बना रहे थे। मायके वालों द्वारा असमर्थता जताने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने अनीता को बीते जनवरी माह में मार डाला और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को रेल पटरी पर फेंक दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया इस मामले में मृतका की मां कंचन देवी की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ बीते 20 जनवरी को मामला दर्ज किया गया शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पक्ष के दबिश देकर घर पर मौजूद मिले मृतका के ससुर टनकू पुत्र स्व० जुगनू प्रजापति एवं सास किशुनी देवी को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)