आजमगढ़ : फिर मिली सिर कटी महिला की लाश

Youth India Times
By -
0

नहीं हो पाई पहचान, पुलिस ने लगवाये पोस्टर
रिपोर्ट-आरपी सिंह
आजमगढ़। जनपद में फिर एक सिर कटी महिला की लाश बरामद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। उसका सिर भी बरामद नहीं हो पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
24 फरवरी को फूलपुर अम्बारी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलिया कुँवर नदी के किनारे श्मशान घाट के बगल में अज्ञात महिला के लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिनाख्त करने में जुट गयी। काफी देर तक जब उसकी पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का सिर गायब है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष आंकी जा रही है। महिला का रंग सांवला है उसके शरीर पर पीले रंग का पेटीकोट, खाकी रंग का मोजा है।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी अनिल सिह ने बताया कि शव का सिर नहीं है। शरीर के अन्य अंग को जंगली जानवरों ने काट खाया है। महिला की पहचान के लिए पोस्टर छपवाकर सार्वजनिक स्थल पर चस्पा कराया जा रहा है। आजमगढ़ जिले में सिर कटी लाश मिलने की बीते छह माह में यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व अहरौला थाना क्षेत्र में युवती की सिर कटी लाश कुएं से बरामद की गई थी। जिसका सिर लगभग एक सप्ताह बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित एक पोखरे से बरामद किया गया था। उसके बाद मृतका की पहचान की जा सकी और फिर पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर उसका खुलासा किया। यह अलग बात है कि उस हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त के रूप में चिन्हित दो युवकों में से अभी एक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब दूसरी सिर कटी लाश मिलने के बाद एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)