दोस्त ने ही लड़की की बोली लगाकर करवाया गैंगरेप

Youth India Times
By -
0

देह व्यापार में ढकेला, तीन महिला सहित सात गिरफ्तार
आगरा। आगरा में जिस दोस्त के लिए किशोरी ने घर छोड़ा उसी ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। बोली लगाकर एक रात में तीन लोगों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर ताजगंज थाने में गैंगरेप, देह व्यापार निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा लिखा गया। ताजगंज पुलिस ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों को दबोचा है। एक आरोपी फरार है।
ताजगंज क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी कुबेरपुर स्थित मीट फैक्टरी में पैकिंग का काम करती थी। फैक्टरी में समीर से दोस्ती थी। 26 जनवरी को किशोरी घर से भागकर समीर के पास पहुंची। एक रात समीर ने उसे अपने घर रखा। दूसरे दिन कुबेरपुर निवासी फरजाना नाम की महिला को सौंप दिया। फरजाना दूसरी महिला आसमां के साथ किशोरी को टेढ़ी बगिया ले गई। वहां उसे मीना नाम की महिला के सुपुर्द कर दिया। मूलत रामनगर, खंदौली निवासी मीना देह व्यापार में लिप्त है। किशोरी को उसने अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसे टेढ़ी बगिया के एक मकान में रखा गया। यामीन नामक युवक किशोरी की निगरानी करता था।
किशोरी के बयान दर्ज कराए 28 जनवरी की रात किशोरी की बोली लगी थी। कमला नगर निवासी संजीव मित्तल, आवास विकास निवासी योगेश सहित तीन लोग ग्राहक बनकर पहुंचे। तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। किशोरी मौका मिलते ही भाग निकली। न्यू आगरा थाने में पुलिस को आपबीती सुनाई। किशेरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराए हैं।
किशेरी ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी को मीना ने मेकअप कर कई तस्वीरें लीं। कहा, नौकरी के लिए फोटो व्हाट्सऐप पर भेजेगी। ग्राहक बनकर पहुंचे कमला नगर निवासी संजीव मित्तल ने किशोरी की सबसे महंगी बोली लगाई। पुलिस ने जांच को आरोपियों के मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने सबसे पहले किशोरी के दोस्त समीर को पकड़ा। उसके बाद फरजाना, आसमां, मीना और यामीन को दबोचा। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कमला नगर निवासी संजीव मित्तल और आवास विकास निवासी योगेश को पकड़ा। दुराचार का तीसरा आरोपित फरार है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)