स्टेट्स पर तस्वीरें लगाई, 30 मिनट बाद लाशें मिलीं

Youth India Times
By -
0

लड़के के सिर में लगी गोली तो लड़की के सीने से बह रहा था खून
लड़का 12वीं कक्षा तो लड़की सीए की कर रही थी तैयारी
मेरठ। मेरठ के जानी में एक लड़का-लड़की लाशें मिलीं। लड़के शुभम के सिर में गोली लगी थी, जबकि लड़की साक्षी की छाती से खून रिस रहा था। ऑनर किलिंग या सुसाइड, दोनों लाइन पर जांच करती हुई पुलिस ने फोरेंसिक जांच में हैंडवॉश और जीसीआर टेस्ट करवा रही है। दोनों के घर पड़ोस में हैं। वहीं से शुरू हुई लव स्टोरी में दोनों की लाशें मिलने से 30 मिनट पर मोबाइल वॉट्सऐप स्टेट्स में दोनों ने अपनी आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थीं। गांव में लोगों का कहना है कि 2 दिन पहले भी तस्वीरें वायरल हो चुकी है। शुभम की बहन के आरोप है कि मेरे भाई को साक्षी के भाई ने मार डाला। फिलहाल पुलिस ने कोई अरेस्टिंग नहीं की है।
20 साल की साक्षी और 19 साल के शुभम दोनों की प्रेमकहानी का आगाज पड़ोस से होता है। साक्षी-शुभम दोनों परिवार एक जाति से हैं। गांव में दोनों के घर 150 मीटर की दूरी पर हैं। इसलिए आपस में बातचीत थी। असल कहानी प्रेमिका के भाई के स्कूल से शुरू होती है। साक्षी का छोटा भाई ध्रुव और शुभम दोनों एक स्कूल, एक क्लास में पढ़ते हैं। इसलिए शुभम का साक्षी के घर आना जाना शुरू होता है। दोस्त से मिलने अक्सर शुभम साक्षी के घर आता। यहीं वो दोस्त की बड़ी बहन को चाहने लगता है। साक्षी-शुभम की मोहब्बत होती है।
दोनों परिवारों को इस अफेयर की भनक नहीं लगती। लेकिन प्रेमीयुगल साथ जीने-मरने की कसमें खा लेते हैं। दोनों एक दूसरे से स्नैपचैट और वॉट्सऐप पर बात भी करते थे। पुलिस को मेाबाइल में दोनों की चैटिंग और कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिली हैं।
मृतक शुभम के पिता जॉब करते हैं। शुभम के दो भाई और 5 बहने हैं। शुभम भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। 12वीं कक्षा में पढ़ता था। छोटी बहन सोनिया है। घर में बड़े भाई की पत्नी यानि भाभी भी है। वहीं प्रेमिका साक्षी के परिवार में मम्मी-पापा साक्षी और 2 छोटे भाई हैं। सबसे बड़ी साक्षी थी।
छोटा भाई ध्रुव मृतक शुभम के साथ एक ही स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। सबसे छोटा भाई लकी सातवीं क्लास में पढ़ता है। शुभम और साक्षी के भाई ध्रुव दोनों के इस समय बोर्ड पेपर चल रहे हैं। दोनों ने 16 फरवरी को हिंदी का पहला पेपर दिया था। साक्षी इंटर की पढ़ाई करके अब सीए की तैयारी कर रही थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)