मिशन 2024 के लिए भाजपा संगठन में कई स्तर पर एक साथ बदलाव

Youth India Times
By -
0

उप्र की भाजपा टीम में शामिल होंगे कई नए चेहरे
लखनऊ। “भाजपा के संगठन में कई स्तर पर बदलाव एक साथ होने जा रहे हैं। प्रदेश टीम में नए चेहरों की आमद के साथ ही नए क्षेत्रीय अध्यक्षों और कुछ मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों का भी ऐलान साथ-साथ होगा। यह फैसला इसी महीने के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कवायद में जुटे हैं। पार्टी नेताओं के साथ ही आरएसएस से भी राय-मशविरा किया जा रहा है।
भाजपा के प्रदेश संगठन में करीब 30 फीसदी बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश टीम और क्षेत्रीय अध्यक्षों में फेरबदल के बाद उन्हें जिलों में भेजा जाएगा। अच्छा काम करने वाले जिलाध्यक्ष बरकरार रखे जाएंगे। जबकि लंबे समय से टिके या शिकायत वाले जिलाध्यक्ष हटाए जाएंगे। इसके अलावा कई जिलों के अध्यक्ष अब विधान परिषद के सदस्य हो चुके हैं। वहां भी बदलाव होना है।
भाजपा ने संगठनात्मक रूप से प्रदेश को छह क्षेत्रों में बांट रखा है। कई क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले जाने हैं। इनमें काशी, ब्रज, कानपुर-बुंदेलखंड के साथ पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा है। हालांकि पश्चिम क्षेत्र के मोहित बेनीवाल को छोड़ बाकी अध्यक्ष लंबे समय से हैं। जबकि अवध के क्षेत्रीय शेषनारायण मिश्र के निधन के बाद से पद खाली है।
काशी के अध्यक्ष पद की दौड़ में फिलहाल राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और फूलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे कौशलेंद्र पटेल आगे दिख रहे हैं। कौशलेंद्र इसी तरह अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह की रफ्तार भी तेज है। हालांकि यहां दौड़ में पूर्व महामंत्री दिनेश तिवारी, महामंत्री त्रयंबक तिवारी और अंबेडकर नगर के अवधेश द्विवेदी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)