आजमगढ़ : बलराम यादव को पुनः राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर ब्लाक प्रमुख ने कार्यकर्ताओं में बांटी मिठाई

Youth India Times
By -
0

बलराम यादव ने नेताजी के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया और आगे भी करते रहेंगे-चन्द्रशेखर यादव
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव को पुनः राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर अतरौलिया समाजवादी पार्टी कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव द्वारा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि आजमगढ़ हमेशा से समाजवादियों का गढ़ रहा है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा बलराम यादव को पुनः राष्ट्रीय महासचिव बनाकर उन्होंने उन पर अपना विश्वास जताने का कार्य किया है। उनके इस विश्वास को आजमगढ़ की जनता कायम रखेगी। बलराम यादव सपा के संस्थापक सदस्य हैं, उन्होंने नेताजी के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से जगदीश पांडे, जिला पंचायत सदस्य शीतला निषाद, चंद्रजीत यादव, कन्हैया गौड़ अनिल गौड़, कमला यादव, रणविजय यादव, लच्छीराम वर्मा, नरेंद्र यादव, रामहित यादव, गोविंद पांडे, घनानंद गिरी सहित आदि लोग थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)