एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Youth India Times
By -
0

पेशी पर आये हिस्ट्रीशीटर को कचहरी में ताबड़तोड़ गोली बरसाकर की थी हत्या
हापुड़। हापुड़ में रविवार को पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश मनोज भाटी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। कचहरी में 16 अगस्त को हरियाणा से पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर लखन की ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या करने के बाद मनोज भाटी चर्चा में आया था। मारा गया बदमाश गौतमबुद्धनगर के गांव नगला नैनसुख निवासी था। उसे एक अन्य एक लाख रुपए के इनामी बदमाश गांव सरावली हरियाणा निवासी अंकित के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में एसओजी में इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह को भी गोली लगी है। घायल इंस्पेक्टर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया था। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद करने के लिए सबली मोड़ बाईपास के पास ले गई थी। वहां उसकी निशानदेही पर पिस्टल बरामद करनी थी। मनोज भाटी ने एक हेडकांस्टेबिल की पिस्टल छीन कर भागने का प्रयास किया था। इसी दौरान पुलिस की मुठभेड़ हो गई। घायल अवस्था में बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)