आजमगढ़ : अपने घर बुलाते हैं प्रधान प्रतिनिधि

Youth India Times
By -
0

प्रधानाध्यापिका का प्रधान प्रतिनिधि के साथ विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जांच कमेटी गठित की गई है दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी : बीएसए
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र बिलरियांज के एक प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापिका का प्रधान प्रतिनिधि के साथ हो रहे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधानाध्यापिका, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर कई गंभीर आरोप लगा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिलरियागंज शिक्षा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापिका ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि प्रधान प्रतिनिधि उसे परेशान करते है और अपने घर पर बुलाते हैं। एमडीएम का अनाज अपने घर पर उतरवाने को कहते हैं। तरह-तरह से उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिसकी शिकायत उसने जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षाधिकारी से करने के साथ ही सिधारी थाने पर तहरीर भी दिया है।
कुछ दिनों पूर्व बीएसए कार्यालय पर प्रधानाध्यापिका व प्रधान प्रतिनिधि का आमना-सामना हो गया। जहां प्रधानाध्यापिका प्रधान प्रतिनिधि से भिड़ गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रधानाध्यापिका व उसका पति प्रधान प्रतिनिधि पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापिका का पति कह रहा है कि प्रधान प्रतिनिधि अक्सर ही उसकी पत्नी को अपने घर पर आने को कहता है। इतना ही नहीं एमडीएम का खाद्यान्न भी अपने घर उतरवाने को कहता है। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है।
प्रधानाध्यापिका ने जिलाधिकारी से शिकायत की है, जिसके आधार पर जांच कमेटी गठित कर दी गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अतुल कुमार सिंह, बीएसए, आजमगढ़।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)