आजमगढ़ : हादसे का शबब बन रहे शहर की सड़कों पर घूम रहे मवेशी

Youth India Times
By -
0


जिला मुख्यालय का यह हाल तो ग्रामीण क्षेत्रों की हकीकत राम भरोसे
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। खुलेआम घूम रहे मवेशियों के झुंड किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं लेकिन इन्हें गोआश्रय स्थल में भेजे जाने का दावा करने वाले जिम्मेदार चादर तान कर सोने में मशगूल हैं। जब जिला मुख्यालय पर सड़कों के बीच दर्जनों की संख्या में घूम रहे मवेशियों पर जिम्मेदारों की निगाह नहीं पड़ रही तो ग्रामीण क्षेत्रों में इन आवारा पशुओं के बारे में क्या कहा जाए। दर्जनों के झुंड में विचरण कर रहे ये मवेशी किसानों की नींद हराम किए हुए हैं लेकिन ठंड के मौसम में पूरी रात फसल की सुरक्षा के लिए खेतों में रात गुजारने को मजबूर किसानों की सुधि किसी को नहीं है। इसके इतर जिला प्रशासन जनपद में स्थित गोआश्रय स्थलों पर पशुओं को सुरक्षित रखने का दावा कर रहा है जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। इन आवारा पशुओं को केवल सरकारी आंकड़ों में पशु आश्रय स्थल पर पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। शहर से लगायत ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों की संख्या में किसानों की फसल चट कर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे इन मवेशियों से कब निजात मिलती है यह अभी भविष्य के गर्भ में है। खबर में दर्शाया गया चित्र शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय से चंद कदम दूर का है, जिसमें लगभग पांच दर्जन पशु खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर धावा बोलने नरौली क्षेत्र की ओर रुख किए हुए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)