आजमगढ़: निकाय चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर

Youth India Times
By -
0

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा 2024 का होमवर्क है, दिया जीत का मंत्र

आजमगढ। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बढ़ते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच जीत को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। निकाय चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। यही वजह है कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले ही हर क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए शीर्ष नेतृत्व भी लगातार नजर बनाए हुए है। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव का होमवर्क भी मानकर बीजेपी कार्यकर्ता चल रहे हैं। नगर निकाय को जीतने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की चुनाव तैयारी बैठक अग्रसेन महिला महाविद्यालय में हुई। बैठक में पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने नगर पालिकाध्यक्ष के साथ सभी वार्डाे में कमल खिलाने के लिए गुरूमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो हमे केवल और केवल कमल का फूल याद रखना है और नगर के 25 वार्ड और अध्यक्ष पद पर कमल खिलाना है। उन्होने उपस्थित पदाधिकारियों को गुजरात चुनाव की जीत पर बधाई दी। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस बार हम सब मिलकर नगर के सभी वाडो में व अध्यक्ष पद पर कमल खिलाएंगे । बैठक में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम पटेल. सच्चिदानंद सिंह. अवनीश मिश्रा. चंडिका नंदन सिंह. राजेश सिंह महुआरी. पवन सिंह. माला त्रिवेदी. बबीता. मयंक गुप्ता. बृजेश यादव. शैलेंद्र शर्मा. धर्मवीर चौहान. सभी वार्डों के प्रभारी व पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक का संचालन नगर महामंत्री अमन गर्ग द्वारा किया गया

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)