आजमगढ़: मादक पदार्थ व असलहों के साथ चार गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मादक पदार्थ व असलहों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। कप्तानगंज पुलिस ने शुक्रवार को दिन में गोपालपुर पुलिया के समीप चेकिंग के दौरान एक अपराधी प्रवृत्ति युवक को 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी जियालाल पुत्र घोल निषाद क्षेत्र के खीरीडीहा गांव का निवासी बताया गया है। वहीं मेंहनगर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह राजघाट पुल के समीप चेकिंग के दौरान 315 बोर तमंचा मय कारतूस एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया राजन गोंड पुत्र हरेंद्र स्थानीय देवईत ग्राम निवासी बताया गया है। इसी क्रम में गंभीरपुर पुलिस ने मुहम्मदपुर बाजार स्थित सदाफल तिराहे के पास गांजा के कारोबार में लिप्त युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सवा किलोग्राम गांजा बरामद किया। पकड़ा गया कारोबारी फैसल पुत्र तुफैल अहमद मोहम्मदपुर बाजार का निवासी बताया गया है। वहीं रौनापार पुलिस ने शुक्रवार की सुबह जोकहरा गांव के मुख्य द्वार के समीप एक व्यक्ति को 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया महातम यादव पुत्र बालचरन क्षेत्र के नेवादा चांदपट्टी का निवासी बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी रौनापार क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर घोषित अपराधी बताया गया है। उसके खिलाफ दर्जन भर संगीन मामले दर्ज बताए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)