आजमगढ़ : फूलपुर में मना भारत रत्न अटल जी का जन्म दिवस

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट -आरपी सिंह
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर लालगंज क्षेत्र के जिला उपाध्यक्ष हनुमन्त सिह ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके समय पर किये गए कार्य एवं देशप्रेम के प्रति उनकी निष्ठा के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। अन्य वक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री पद तक पहुचने में उनके त्याग व सेवा का वर्णन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी बूथवार जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उत्साही कार्यकर्ता सुबह से ही भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहे। युवाओं का जोश देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि उनके दिलों में पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति आज भी कितनी श्रद्धा है।
इस अवसर पर सुधीर रावत, सुरेश गुप्ता, गोविंद कुमार यादव, रामलखन जायसवाल, कुलजीत सिंह, आदर्श वर्मा, अमरनाथ बरनवाल, महेंद्र राम, नागेंद्र यादव, पृथ्वीराज मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)