भाजपा नेता को जान से मारने की साजिश रचने वाली रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। रिटायर्ड डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा को रविवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अलका भाजपा महिला मोर्चा की नगर सचिव रहीं मालती शर्मा की हत्या में दोषी करार दी जा चुकी हैं।
पार्षद रही अलका की मालती से सियासी वर्चस्व को लेकर अदावत थी। अदालत ने 9 दिसंबर को ही अलका को दोषी करार देते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सर्वोदय नगर में सात जून, 2004 को गुडंबा के कल्याणपुर निवासी मालती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मालती मूलरूप से जौनपुर की रहने वाली थीं।
गोमती नगर पुलिस ने सिपाही राजकुमार राय और अलका के करीबी रोहित यादव को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। जांच में पता चला था कि मालती की हत्या की साजिश विकासनगर की तत्कालीन पार्षद अलका ने ही रची थी। दोनों ही उस वक्त भाजपा से जुड़ी हुई थीं। एसीपी गाजीपुर विजयराज के मुताबिक मामले में अलका जमानत पर थी। अदालत ने हत्याकांड में राजकुमार राय व अन्य को भी दोषी करार दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)