शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर बवाल

Youth India Times
By -
0


युवक पर आरोपियों ने दागी गोली, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा
आगरा। आगरा के एत्माद्दौला के विद्या नगर में बुधवार रात को एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर बवाल हो गया। कार्यक्रम में आए युवक लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर रहे थे। आरोपियों ने विरोध करने वाले युवक पर ही गोली चला दी, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विद्या नगर, फाउंड्री नगर निवासी धर्मवीर ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को पड़ोसी बृजेश शर्मा के घर वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। शादी समारोह में सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी अंशुल मलिक, धर्मपाल, जितेंद्र शर्मा, सचिन, शिवेंद्र और योगेंद्र के अलावा चार अज्ञात लोग आए थे। उन्होंने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। इससे लोग दहशत में आ गए।
आरोपियों ने धमकी भी दी
आवाज सुनकर डीजे को बंद कर दिया गया। किसी तरह का हादसा नहीं हो जाए, इसके लिए उन्होंने हर्ष फायरिंग का विरोध किया। इससे आरोपी आक्रोशित हो गए। डीजे बजाने के लिए भी कहने लगे। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। समारोह में अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चलाई। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। परिचित पंकज द्विवेदी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। समारोह में खलल पड़ गया। बाद में आरोपी धमकी देकर चले गए। आरोपियों की कुछ बाइकें रह गईं।
सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया है। फायरिंग का वीडियो मिला है। इसमें कई लोग नजर आ रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फायरिंग में जो भी शामिल होगा, कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग राइफल से की गई है। उसे भी कब्जे

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)