रेलवे स्टेशन के सामने देह व्यापार का भंडाफोड़

Youth India Times
By -
0

छ: युवतियां समेत 10 लोग गिरफ्तार
वाराणसी। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के समीप विजयानगरम मार्केट में देह व्यापार का सिगरा पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया। अभियान चलाकर छह महिला और चार युवकों को गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से विजयानगरम मार्केट के आसपास हड़कंप की स्थिति रही।
एसीपी चेतगंज शिवा सिंह को सूचना मिली थी कि कैंट स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे विजयानगरम मार्केट में देह व्यापार का धंधा होता है। इस आधार पर सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह के साथ एसीपी ने महिला पुलिसकर्मियों के संग चेकिंग अभियान चलाया और फ्लाईओवर के नीचे से छह महिलाएं और चार युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के वैशाली जिले के शंभोपुर सराय निवासी विवेक कुमार, आजमगढ़ अहरौला के पीठापुर निवासी विजय नारायण गिरी, जंसा हाथीबाजार के चंदुई निवासी आशीष पांडेय, चेतगंज के कालीमहाल का जयशंकर यादव शामिल है।
पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह कैंट स्टेशन के सामने स्थित फ्लाईओवर के नीचे अलग-अलग जगह खड़ी रहती हैं। स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्री उनके ग्राहक होते हैं। इस अवैध धंधे में होटल कर्मियों की भी संलिप्तता रहती है।
एसीपी चेतगंज शिवा सिंह ने बताया कि अब रोजाना कैंट स्टेशन के सामने स्थित होटलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। सभी होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वह इस अवैध धंधे को संरक्षण देंगे तो उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)