सावधान! यूपी में कड़ाके की ठंड की होगी दस्तक

Youth India Times
By -
0

पछुआ बरपाएगा कहर, कोहरा के भी बढ़ने के आसार
लखनऊ। यूपी में चार दिन बाद कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाइए। मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में गिरावट की चेतावनी दी है। खास यह कि न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान गिरने की संभावना है। कोहरा बढ़ने के भी आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी का असर बढ़ने जा रहा है। पछुआ एक बार फिर से जोर पकड़ने जा रही है। जिस पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ दिनों से मौसम में हल्की गुनगनाहट थी वह खत्म हो चला है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि अगले दो तीन दिनों में तापमान गिरेगा।
यह गिरावट दो डिग्री या इससे अधिक हो सकती है। ऐसे में शाम के बाद ठिठुरन बढ़ेगी। दिन के तापमान में भी बदलाव होगा। मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से पछुआ हवाएं कमजोर पड़ गई थीं। ऐसे में सूर्य की तीखी धूप धरती की सतह को ठंडा नहीं होने दे रही थी। नतीजतन पिछले कुछ दिनों से दिसम्बर में भी नवम्बर की शुरआत जैसी ठंड का एहसास हो रहा था। अब सिस्टम कमजोर पड़ चुका है। पछुआ हवाओं ने भी तेजी पकड़ ली है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)