यूपी उपचुनाव में फिर पलटी बाजी, मैनपुरी समेत BJP तीनों सीटों पर पीछे

Youth India Times
By -
0

डिंपल यादव 50,000 वोटों से आगे
उत्तर प्रदेश। मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों की छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आज आने हैं। यूपी की दो विधानसभी सीट रामपुर और खतौली में इस बार सबकी निगाहें लगी हैं।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सभी विधानसभा क्षेत्रों की पहले राउंड की गिनती के बाद डिंपल यादव अब विजयी बढ़त बनाती दिख रही हैं। डिंपल अब तक कुल 50,000 वोटों से आगे चल रही हैं, मतगणना जारी है।
खतौली से भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी से सपा-रालोद प्रत्‍याशी मदन भैया 4883 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा अब 129 वोटों से पीछे हो गई है। भाजपा प्रत्याशी आकश सक्सेना सपा के आमिस रजा से 129 वोटों से पीछे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)