डिंपल यादव 1,00,000 से ज्यादा वोटों से आगे

Youth India Times
By -
0

रामपुर में बढ़त बरकरार, खतौली में भाजपा पीछे
अपना ही बूथ हारे भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य
लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो चुके हैं। परिणाम की घोषणा देर शाम तक होने की उम्मीद है। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद। सपा नेता और इटावा से जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने उपचुनाव में डिंपल यादव की भारी बढ़त को लेकर दी प्रतिक्रिया। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव ढाई लाख का आंकड़ा पार करने वाली हैं। इस समय सपा उम्मीदवार डिम्पल यादव भाजपा प्रत्याशी से 1 लाख से ज्यादा वोटों से  आगे चल रही हैं। भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य अपना ही बूथ हार गये।

रामपुर मतगणना अपडेट-राउंड-10
आकाश सक्सेना, भाजपा-11665
आसिम राजा, सपा-15909
मतों का अंतर-4244


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)