मऊ: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

Youth India Times
By -
0

दोपहर करीब 3 बजे की घटना, पूरे बाजार में मची अफरा तफरी
मुख्तार अंसारी से जुड़ा है घटना में शामिल मुख्य आरोपी
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी बाजार में बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे किराना की दुकान पर सामान ले रहे 26 वर्षीय एक युवक को दो मनबढ़ों ने कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली उसके जांघ में लगी, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। अचानक इस घटना से पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। घायल भाजपा के वरिष्ठ पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे का भतीजा है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी से जुड़ा है, वहीं वह एक मामले में जमानत पर हाल में छूटा है। उधर घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी निवासी अजय दूबे 27 पुत्र अशोक कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे घर का सामान खरीदने के लिए बाहर निकला था। वह भीटी के पांडेय कटरा में पहुंचकर किराने की दुकान से सामान ले रहा था। आरोप लगाया कि वहा पर मौजूद पंकज सिंह से कहासुनी होने लगी। इसी बीच पंकज ने अपने पिस्टल से अजय पर गोली चला दिया। गोली अजय के दाहिने पैर के जांघ में लगकर आर पार हो गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी, घायल का भाई अभिनंदन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।भाजपा नेता के भतीजे को गोली मारने की सूचना पर सीओ धनज्जय मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल से जानकारी ली। सीओ सीटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि गोली मारने वाले बदमाश पंकज सिंह का संबंध माफिया अंसारी मुख्तार गिरोह से है। एक माह पहले अवैध असलहा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पिछले दिनों वह जमानत पर रिहा हुआ था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)