रिपोर्ट-आरपी सिंह आजमगढ़। कीचड़ युक्त रास्ते से गुजर रहे वाहन के चलते गंदे पानी का छींटा और जाने की बात को लेकर दो पशुओं के बीच हुई मारपीट में घायल युवक ने सोमवार की शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बीते 3 अक्टूबर को वहां के चलते कीचड़ का छींटा पड़ जाने की वजह से दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र निवासी लोगों ने स्थानीय कटार ग्राम निवासी अमित सिंह पुत्र विंध्याचल सिंह पर फावड़ा से प्रहार कर दिया। जिसके चलते अमित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के 3 दिन बाद 6 अक्टूबर को घायल युवक के पिता विंध्याचल सिंह द्वारा फूलपुर कोतवाली में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उधर घायल अमित का उपचार लखनऊ स्थित अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की शाम उपचार दिन अमित ने दम तोड़ दिया। मृतक अपनी बहन का इकलौता भाई था तथा उसके डेढ़ वर्ष की एक पुत्री बताई गई है। इस घटना से मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।