छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते समय किये गये थे गिरफ्तार आजमगढ़। छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी की निन्दा करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह द्वारा उनकी जल्द से जल्द से रिहाई की मांग की गयी थी। अजय सिंह द्वारा मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर उनकी रिहाई की बात की गयी। इस दौरान वे कोतवाली जाकर छात्र नेताओं से मिले। कानूनी प्रक्रिया और वार्ता के बाद छात्रों को मुचलका भराकर रिहा कर दिया गया। बता दें कि छात्रों की गिरफ्तारी के बाद एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया था कि एडीएम प्रशासन से वार्ता के बाद भी छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में 18 आरोपियों को हिरासत में लेकर 151 में चालान किया गया है। इन सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।