गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा गांव

Youth India Times
By -
0

खूनी झड़प में एक की मौत, 15 घायल
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले का अघोली गांव गुरुवार सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। भूमि विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस झड़प में दोनों पक्ष से कुल 15 लोग हुए जिनमें से तीन लोगों को गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सुबह-सुबह घटी इस घटना के बाद से गांव में तनाव है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के अघौली गांव में दो पट्टीदारों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरुवार सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कई राउंड फायरिंग भी हो गई और एक गोली धर्मेंद्र कुमार पांडेय ( 50) को लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मारपीट के दौरान चली गोली से तीन लोग गोली लगने से घायल भी हुए हैं। एक पक्ष से विनोद कुमार पांडे, उनके पिता रमेश पांडे, चाचा ओमकार पांडे, निरंकार पांडे, मां सावित्री देवी घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से भी 10 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को उपचार करा कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)