आजमगढ़: वीडियो क्लिप के जरिए हो रही आरोपियों की पहचान-एसपी सिटी

Youth India Times
By -
0

आपत्तिजनक नारेबाजी करते हुए वायरल हुआ था वीडियो
बीती शाम पुलिस ने छः लोगों को किया था गिरफ्तार, बड़े नाम भी हो सकते हैं शामिल
आजमगढ़। जहानागंज कस्बे में नगर पंचायत प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारा लगाने के मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही। शनिवार को एसपी सिटी शैलेद्र लाल ने बयान जारी करते हुए बताया की इस तरह के कुछ और वीडियों मिले हैं। जिन लोगों की पहचान हो गयी है। उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य लोगों की अभियान चलाकर पहचान की जा रही है।
बता दें कि पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए कुछ लोगों का वीडियो वायरल हो रहा था। शुक्रवार को वायरल हुई यह वीडियो जहानागंज कस्बा का था। इस वीडियो में एक पार्टी विशेष के झंडे के कलर का झंडा लिए हुए कुछ लोग एक गली से गुजरते हुए दिखाई दे रहे थे। इस मामले में पुलिस ने बीती शाम पप्पू खान उर्फ मोफीद आलम पुत्र हाजी मोहम्मद दरबारी निवासी इस्लामपुर (कस्बा जहानागंज) थाना जहानागंज आजमगढ़, मो0 अफजल पुत्र इक्तखार अहमद निवासी बरहतिल जगदीशपुर थाना जहानागंज आजमगढ़, खुर्शीद अहमद पुत्र सिब्ली पहलवान निवासी पश्चिम (जहनांगज कस्बा) थाना जहानागंज आजगमढ़, मकसूद आलम पुत्र हाजी मुहम्मद दरबारी निवासी इस्लामपुर थाना जहानागंज आजमगढ़, अब्दुल वासिद पुत्र मो0 नईम निवासी इस्लामपुर थाना जहानागंज, आजमगढ़, जुबेर अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी इस्लामपुर (जहानागंज कस्बा) थाना जहानागंज आजमगढ़ को गिरफ्तार किया था। अन्य की तलाश जारी है। इसमें कुछ बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)