राजधानी में 18 हजार लोगों से 9 करोड़ की ठगी, ऑनलाइन डिटेल हुई गायब

Youth India Times
By -
0

बॉलीवुड स्टार सुमित गोस्वामी, सन्नी लियोन, हिमेश रेशमिया, टाइगर श्राफ, मोनी रॉय समेत कई बड़े कलाकारों के चेहरों का किया गया इस्तेमाल
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के 18 हजार लोगों से ठगी हो गई। एक इवेंट कंपनी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में म्यूजिक शो के इश्तहार शहर में लगवाए। फिर बुक माय शो के जरिए टिकट बुक किए। 20 नवंबर के आयोजन से ठीक पहले इंवेट कराने वाली कंपनी के मोबाइल नंबर बंद जाने लगे। बुक माय शो के ऐप से डिटेल भी हट गई। जब लोगों को जालसाजी के पता चला, तो उन्होंने ट्विटर के जरिए फ्रॉड के बारे में लिखना शुरू किया। इस आयोजन तक लोगों को लाने के लिए बॉलीवुड स्टार सुमित गोस्वामी, सन्नी लियोन, हिमेश रेशमिया, टाइगर श्राफ, मोनी रॉय समेत कई बड़े कलाकारों के चेहरों का इस्तेमाल हुआ है। इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए इकाना स्टेडियम के मैनेजर गौरव से बात की। उन्होंने बताया कि इवेंट कंपनी की तरफ से हमारे पास बुकिंग आई थी। कुल 1.5 करोड़ रुपए चुकाने थे। एडवांस में 11 लाख रुपए हमारे पास आए। कंपनी की तरफ से कहा गया कि 20 से 25 हजार दर्शक शो में आएंगे। 7 दिन पहले एक अखबार में फिर विज्ञापन आया था। इसके बाद हमने कंपनी के लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया, क्योंकि बुकिंग की रकम नहीं आई थी। मगर कोई मोबाइल नंबर नहीं उठा। अब 24 घंटे से सभी मोबाइल नंबर बंद जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक आयोजन पहले जून में करने के लिए कंपनी ने संपर्क किया था। मगर टाल दिया। फिर नवंबर के पहले सप्ताह में करना चाहते थे। अब 20 नवंबर की बुकिंग का एडवांस हमारे पास आया था। मगर अब ऐसा लगता है कि कोई आयोजन नहीं होना है। गोमतीनगर विस्तार में रहने वाले राकेश सिंह बताते हैं कि शो देखने के लिए उन्होंने अपने दोस्तों को बनारस से बुला लिया था। शुक्रवार शाम को जब शो की बुकिंग के लिए बुक मॉय शो पर गए थे। उनको कोई डिटेल ही नहीं नजर आ रही थी। उसके कुछ देर बाद सोशल मीडिया से खबर मिली है ये बहुत बड़ा फ्राड है। ऐसा अनुमान है कि करीब 18 हजार टिकट बिके है। एक टिकट की कीमत करीब 500 रुपए से 8 हजार रुपए रखी गई थी। एक अनुमान से करीब 9 करोड़ के टिकट बिक चुके थे। ये रकम ज्यादा भी हो सकती है। हालांकि अभी टिकट खरीदने वालों की तरफ से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। आरोप है कि बुक माय शो पर अब कुछ डिटेल शो नहीं हो रहा है। इसके अलावा इससे संबंधित जितने भी नंबर सोशल मीडिया पर दर्ज किए गए थे। उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। कंपनी का डाटा दिखना भी बंद हो गया। इन टिकटों की बिक्री बुक माय शो पर की जा रही थी। अब बुक माय शो पर टिकट मिलना बंद हो गया है। यहां आपको ये जरूर बता दें कि इकाना में एक साथ करीब 40 हजार लोग बैठ सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)