आजमगढ़: गरीब बच्चों में फुलझड़ी बांट सीओ ने मनाई दीपावली

Youth India Times
By -
0


मालटारी के बांसफोड़ बस्ती में सीओ व कोतवाल ने बांटा मिठाई
पुलिस अधिकारियों के साथ बच्चों ने खुशी का किया इजहार
रिपोर्ट-धीरेन्द्र सिंह ‘धीरू’
आजमगढ़। गरीबों की दीपावली फीकी न रहे इसके लिए अधिकारियों ने एक कदम उठाया। क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने रविवार को गरीब बांसफोड़ बस्ती में पहुंचकर फुलझड़ी, मिठाई आदि सामान वितरण किया। साथ ही उनके साथ दीपावली मनाई, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सराय सागर मालटारी के खेल मैदान में रविवार को क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह व जीयनपुर कोतवाल यादवेन्द्र पांडेय हमराहियों के साथ पहुंचे। पुलिस को देखकर लोग सशंकित हो गए लेकिन कुछ देर में ही उनका संशय ख़त्म हो गया। जब सीओ सौम्या सिंह व जीयनपुर कोतवाल ने वर्षाे से झोपड़ी डालकर रह रहे गरीब बांसफोर बस्ती के लोगों को फुलझड़ी व मिठाई बांटकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई। मिठाई व फुलझड़ी देखकर गरीब बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान बस्ती की महिलाएं और बच्चे सहित अन्य लोगो ने इस तरह से पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर उनसे अपना दुख दर्द बयां करते हुए भावुक हो उठे। सीओ सगड़ी सौम्या सिंह ने कहा कि ऐसे गरीब बच्चों के बीच जाकर दीपावली मनाना बहुत अच्छा लगता है। गरीबो की मदद करने से बेहतर कुछ भी नही है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)