आजमगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धाजंलि

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-आरपी सिंह
आजमगढ़। फूलपुर ब्लाक प्रागण के क्षेत्र पंचायत सभागार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव किया गया था जिसमंे ब्लाक क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख और संचालन नसीम अहमद पूर्व सपा विधान सभा अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत दिन में बारह बजे हुई। सर्व प्रथम ब्लाक अर्चना यादव द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर दीप धूप जलाकर माल्यार्पण किया। तद्पश्चात सभी उपस्थितजनों द्वारा दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
सपा नेता विजय बहादुर यादव सहित नसीम अहमद, मो राशिद, राम आशीष बर्नवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के बारे में विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर पर पवन जायसवाल, उमाशंकर यादव, अखिलेश यादव, सन्देश सहित सैकड़ों की सख्या में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)