शादी के पन्द्रहवें दिन पुलिस के पास पहुंची नई नवेली दुल्हन, पति पर लगाया गंभीर आरोप

Youth India Times
By -
0

गोरखपुर। गोरखपुर में शादी के पन्द्रहवें दिन पति को चकमा दे बाजार से गायब हो गई नई नवेली दुल्हन पुलिस के पास पहुंच गई। उसने पति को पिता की उम्र का बताते हुए कहा कि बूढ़े शख्स के साथ जबरन उसकी शादी करा दी गई है। जबकि उसके पति का बेटा उसकी उम्र का है। दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस चौकी से वह ससुराल की बजाए अपनी मां के साथ चली गई। बता दें कि इस मामले में पति की यह दूसरी और पत्नी की तीसरी शादी है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को वह पति के साथ भटहट बाजार पहुंची थी। वहीं से लापता हो गई। पति ने पुलिस को सूचना दी तो सोमवार की सुबह दुल्हन चौकी पर पहुंची और पति की उम्र ज्यादा होने की बात कहते हुए उसके साथ रहने से इंकार कर दिया और मां के साथ चली गई।
पुरुष की यह दूसरी शादी है, पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि महिला की यह तीसरी शादी है। दोनों की शादी 15 दिन पहले हुई थी। रविवार की सुबह दुल्हन ने अपने पति से बहन के घर चलने की बात कही। पति इसके लिए राजी हो गया। भटहट कस्बे में पहुंचने पर पत्घ्नी एक दुकान पर बैठ गई और पति को कुछ सामान लेने के लिए भेज दिया। पति सामान लेकर वापस लौटा तो पत्नी गायब मिली। उसके पास मौजूद पति का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। पति ने काफी तलाश करने के बाद में पुलिस चौकी पर सूचना दी। सोमवार की सुबह खबर पढ़कर दुल्हन चौकी पर पहुंच गई। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से पति को छोड़कर गई है। वह उसके पास नहीं रहेगी। दुल्हन ने कहा कि उसके मना करने के बावजूद जान बूझकर मां ने अधिक उम्र के पुरुष से शादी करा दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। पति के साथ रहने के लिए वह तैयार नहीं है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)