दिनदहाड़े घर में घुसकर छात्रा से रेप, हत्याकर शव फंदे से लटकाया

Youth India Times
By -
0

मैनपुरी। मैनपुरी में भोगांव के एक गांव में बुधवार को दुष्कर्म के बाद छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसका शव फंदे से लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी बुला लिए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हत्यारोपी की तलाश में छापेमारी हो रही है।
भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएससी द्वितीय वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ घर में थी। उसके पिता मैनपुरी और मां आगरा आवश्यक कार्य से गए थे। शाम 3 बजे के करीब गांव का ही 25 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी घर में घुस आया और उसने छात्रा को बंधक बनाकर रेप किया।
फिर छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। आशंका है कि छात्रा ने शिकायत की धमकी दी तो हत्या की वारदात की गई। इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकला।
छात्रा की छोटी बहन ने शोर मचाकर घर का दरवाजा खुलवाया और लोगों को घटना की जानकारी दी। सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। माता-पिता को भी जानकारी दी गई। मां घर पहुंच गई थी, जबकि एसपी कमलेश कुमार दीक्षित भी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)