आजमगढ़: सीनियर पुरुष/महिला कुश्ती चयन का ट्रायल 30 अक्टूबर को
By -Youth India Times
Friday, October 28, 2022
0
आजमगढ़। सीनियर वर्ग पुरुष/महिला जिला कुश्ती चयन का आयोजन 30 अक्टूबर 2022 दिन-रविवार को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में कराया जाएगा। चयनित पहलवान 10 से 13 नवंबर 2022 तक सीनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता गोरखपुर में प्रतिभाग करेंगे। इस हेतु रविवार को वजन सुबह 9 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा तत्पश्चात कुश्ती होगी। इस संबंध में जिला कुश्ती संघ सचिव प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों का जन्म 1999 से 2003 के बीच हुआ है वह पहलवान सीनियर राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पात्र होंगे वहीं 2004 में पैदा हुए पहलवान जिनकी आयु 18 वर्ष होगी चिकित्सा और माता-पिता के प्रमाण पत्र साथ लाकर भाग ले सकते हैं। आयु और अधिवास का सत्यापन आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी खिलाड़ी द्वारा गलत या फर्जी प्रमाण पत्र देने पर उन्हें चयन ट्रायल से बाहर कर दिया जाएगा और साथ ही उस खिलाड़ी पर 5 साल का बैन लगा दिया जाएगा जिससे वह फिर किसी भी प्रतियोगिता, चयन, ट्रायल में भाग नहीं ले सकेगा।