आजमगढ़ : ब्लॉक प्रमुख और प्रतिनिधि की जेब और मोबाइल पर किया हाथ साफ

Youth India Times
By -
0

कई प्रधान और रसूखदार लोग भी आए चपेट में
भाजपा के कार्यक्रम में 'पाकेटमारो' ने दिखाई कला!चर्चा का केंद्र बना हुआ है सफेदपोश पॉकेटमार, रहें सावधान

आजमगढ़। जनपद में शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का आगमन हुआ। उनके स्वागत में पार्टी के नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। भवरनाथ से लगायत बवाली मोड़ और नेहरू हाल सहित अन्य स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। भीड़ के बीच पाकेटमारो ने अपना खेल कर दिया। तमाम बड़े भाजपा नेताओं की मोबाइल और पाकिट पर पाकेटमारो ने हाथ साफ कर दिया। भीड़ में नेताओं के बीच पाकिटमारो की उपस्थिति के संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया। सभी नेता और कार्यकर्ता अपनी जेब टटोलते नजर आए। इस दौरान कोई अपने मोबाइल तो कोई अपने पर्स के गायब होने की बात कहने लगा। भीड़ के बीच दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।
बताया जा रहा है कि पाकिटमारो ने मार्टिनगंज ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि सोनू सिंह, रानी की सराय ब्लॉक के प्रमुख विपिन सिंह की महंगी मोबाइल के साथ ही कैश और क्षेत्रीय संयोजक गोरखपुर क्षेत्र व शिब्ली के पूर्व अध्यक्ष 
भाजपा नेता रमाकांत मिश्र का 33500 रुपए गायब कर दिया। इतना ही नहीं कई प्रधान और रसूखदार लोग भी उसकी कलाबाजी का शिकार हो गए। विपिन सिंह द्वारा रोडवेज चौकी पर तहरीर दी गई कि उसकी दो सैमसंग की मोबाइल पाकेटमारो ने पार कर दिया।

बताते चलें कि एक सफेदपोश पाकेटमार इस समय काफी चर्चा में है। उसके द्वारा कई वरिष्ठ पत्रकारों की भी जेब काट ली गई है। वह विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में नजर आता है। बता दें कि इसके पूर्व आयोजित हुए भाजपा के कार्यक्रम में एक वरिष्ठ पत्रकार की जेब काट ली गई थी। पत्रकार के 4000 रुपए पाकेटमारो ने गायब कर दिए थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)