निजामाबाद की घटना: फिर दो भागों में नजर आई भाजपा!

Youth India Times
By -
0

कहीं अहम का शिकार तो नहीं हो गया तहसील प्रशासन
एडीएम के समक्ष भाजपा नेताओं ने दर्ज कराया अपना बयान
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील परिसर में भाजपा नेताओं द्वारा तहसील प्रशासन के साथ हुई हाथापाई की घटना में कई बिंदु उभर कर सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार भाजपा की गुटबाजी का तहसील प्रशासन शिकार बन गया।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जिस प्रकरण को लेकर तहसील प्रशासन और भाजपा नेताओं के बीच हाथापाई हुई, उसमें एक तरफ भाजपा का एक गुट खुलकर सामने है तो दूसरी तरफ भाजपा का दूसरा गुट प्रशासन की तरफ से अपनी भूमिका निभा रहा है। लोगों के बीच यह बात चर्चा का केंद्र बनी हुई है कि निजामाबाद तहसील प्रशासन कहीं अहम का शिकार तो नहीं हो गया।

बता दें कि निजामाबाद तहसील परिसर में शनिवार को भाजपा नेताओं और तहसीलदार, एसडीएम और राजस्वकर्मियों के साथ हुई मारपीट को लेकर अब भी तनाव है। तहसील में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। घटना की जांच करने के लिए सोमवार को एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र व एसपी सिटी शैलेंद्र लाल जांच करने पहुंचे। सोमवार को जांच अधिकारी तहसील में पहुंचकर अभिलेख और अधिकारियों का बयान दर्ज किया। मंगलवार की शाम को एडीएम के समक्ष भाजपा नेताओं ने अपना बयान दर्ज कराया। एडीेएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है। पूरी होने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)